Kaushal kumar 🗓️ 10 Jun ⚖️ Corona 👁️ 905

कोरोना महामारी के कारण कई लोगों को आर्थिक रूप से परेशान होना पड़ा था. कुछ लोगों को आर्थिक तंगी ने इतना परेशान किया कि वे चोरी तक करने लग गए. ऐसा ही एक मामला दिल्ली के नांगलोई से सामने आया है. दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ा है. आरोपी ने बताया कि कोविड 19 महामारी के बाद से उसने रुपये कमाने के लिए ये काम शुरू किया.
जानकारी के अनुसार, तीन जून को निहाल विहार पुलिस स्टेशन में मोबाइल चोरी को लेकर शिकायत मिली थी. शिकायतकर्ता का कहना था कि शमशान घाट रोड पर एचजीएम पब्लिक स्कूल के वहां कोई उसका मोबाइल छीनकर भाग गया है. सूचना पर जब मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां एक महिला थी, जिसने बताया कि वह एक राशन की दुकान से अपने घर वापस जा रही थी, तब ही स्कूटी पर एक व्यक्ति आया और फोन छीनकर नांगलोई की तरफ भाग गया. व
महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने विभिन्न सीसीटीवी फुटेज खंगाने. इंडिया टुडे में छपी खबर के अनुसार पुलिस ने जांच के आधार पर 37 साल के सलीम नाम के शख्स को मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया. पहले तो सलीम ने मामले को दबाने की कोशिश की और मोबाइल को अपना फोन बताया लेकिन पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान उसकी जॉब चली गई थी. इस कारण उसे लगातार आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था और तनाव में आकर उसे नशे की आदत भी लग गई थी. ऐसे में रुपयों की जुगाड़ करने के लिए उसने मोबाइल फोन चोरी करना शुरू कर दिया.
पुलिस अब मामले की आगे जांच कर रही है. बता दें कि कुछ दिनों पहले नांगलोई से ही पुलिस के पास ऐसा ही एक केस आया था. नांगलोई के ही रहने वाले एक शख्स ने कोरोना के कारण हुई आर्थिक तंगी से परेशान होकर पानी के मीटर और लैपटॉप चोरी करना शुरू कर दिया था.
Comments are as...
555
Waiting for reply...
1
Waiting for reply...
1
Waiting for reply...
Waiting for reply...
1
Waiting for reply...
1
Waiting for reply...
Waiting for reply...
☆ Leave Comment...